दरभा: चिन्तराई साप्ताहिक बाजार में बस्तर ओलंपिक 2025 हेतु आंचलिक बोली जनजागरूकता अभियान का आयोजन
Darbha, Bastar | Oct 14, 2025 कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार साप्ताहिक बाजारों में स्थानीय भाषाओं में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे दरभा ब्लॉक के चिन्तराई साप्ताहिक बाजार में आयोजित इस जनजागरूकता अभियान में धुर्वा, गोंडी और हल्बी जैसी आंचलिक भाषाओं में बस्तर ओलंपिक के उद्देश्य, खेल विधाओं और पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।