जहानाबाद: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए जहानाबाद में जागरूकता कैंडल मार्च, बच्चों ने भी किया जागरूक
एरकी (जहानाबाद) में अक्षय तृतीया के अवसर पर तटवासी समाज न्यास ने बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम नवीन कुमार, मोहम्मद शफी आलम और वैष्णवी केशरी के नेतृत्व में हुआ। सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भाग लेकर बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए।