बालोद: बालोद जिले में RTE के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, हजारों बच्चे होंगे प्रभावित, एसोसिएशन ने कहा- यह असहयोग आंदोलन
Balod, Balod | Apr 4, 2026 छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश को लेकर निजी स्कूलों द्वारा असहयोग का बड़ा फैसला अब बालोद जिले में भी असर दिखाने लगा है। प्रदेश स्तर पर लिए गए इस निर्णय के चलते जिले में भी हजारों गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश अधर में लटक गया है।