सहारनपुर: सुभासपा जिलाध्यक्ष की पिटाई, पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने डीपीआरओ ऑफिस पर मचाया बवाल, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने डीपीआरओ ऑफिस पर हंगामा मचा दिया। गंगोह ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत सहायक के वेतन विवाद को लेकर पहुंचीं ये महिलाएं डीपीआरओ के न मिलने पर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गईं। आरोप है कि महिलाओं ने दफ्तर में तैनात कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की और जमकर बवाल काटा।