कन्नौज: नसरापुर सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा नवरात्रि के दिनों में होगी प्रत्याशी की घोषणा।
कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। नसरापुर मौजूद सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा को लेकर जानकारी दी। अखिलेश यादव के मुताबिक नवरात्रि के शुभ दिनों में प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है।