कन्नौज: मित्रसेनपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, रंजिशन टक्कर मारने का आरोप।
कन्नौज के मित्रसेनपुर गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवाल व्यक्ति की मौत हुई है। परिजन जीवित होने की आशंका के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की है। मृतक मित्रसेनपुर गांव के रहने वाले सिपाही लाल थे जिनको हिमांशु पुत्र रामप्रकाश ने टक्कर मारी। परिवारजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।