कन्नौज: नवीन मंडी समिति का एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण, लोकसभा चुनाव की मतगणना और स्ट्रांग रूम को लेकर दिया निर्देश।
कन्नौज के नवीन मंडी समिति का एडीएम और एएसपी ने निरीक्षण किया है। मंगलवार को अधिकारी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे। लोकसभा चुनाव की मतगणना और स्ट्रांग रूम को लेकर सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को देखा गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पार्किंग की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के स्थान और अन्य अहम बिंदुओं पर भी चर्चा हुई है।