गोंडा: SBI बिशुनापुर के शाखा प्रबंधक ने 2 ग्राहकों पर लोन लेकर अदा न करने का लगाया आरोप, अदालत के आदेश पर केस हुआ दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 9, 2024 भारतीय स्टेट बैंक की बिशुनापुर शाखा के प्रबंधक ने 2 ग्राहकों पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। शाखा प्रबंधक के मुताबिक़ ग्राहकों ने धोखाधड़ी कर बैंक से KCC लोन लिया था और उसकी अदायगी नहीं कर रहे थे। खरगूपुर पुलिस ने बताया कि 2 ग्राहकों पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।