कलेर: विधायक ने मधुश्रवा मलमास मेला की तैयारियों का जायजा लिया
Kaler, Arwal | May 15, 2026 आगामी 16 मई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मधुश्रवा मलमास मेला की तैयारियों का शुक्रवार को अरवल भाजपा विधायक मनोज कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। मेला परिसर पहुंचकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और मेला समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि मधुश्रवा मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है।