गड़हनी: लहरपा के रितेश उर्फ भुअर हत्या कांड में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लहरपा के रितेश उर्फ भुअर हत्या कांड के एक और अपराधी को गड़हनी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाथ लगाया है। इसके पहले भी दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कांड में 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गड़हनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तारी कर जेल में डाल दिया जाएगा।