परसिया: पंकज स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से हुए 100 विवाह, सांसद ने कहा- गरीब भी बेटी का विवाह सम्मान से कर रहे
चांदामेटा के पंकज स्टेडियम मे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से गुरुवार को सौ जोडों का विवाह 3 बजे किया गया। छिंदवाडा सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि गरीब के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री विवाह एक महत्वपूर्ण येाजना है। इससे गरीब भी अपनी बेटी का विवाह बाजे गाजे के साथ धूमधाम से सम्मान के साथ कर पा रहा है। सांसद विवेक बंटी साहू ने नव विवाहित जोडों को शुभकामनाएं दी।