कवर्धा: होली से पहले सेमरकोना में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
होली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेमरकोना गांव में धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। गांव के शिव मंदिर और ठाकुर देव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर