पलारी: युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, नगर में पसरा मातम
9:30 बजे आज नगर के युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों सहित नगरवासियों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि भोला वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता एवं युवाओं के बीच अच्छी पहचान के लिए जाने जाते थे।