रतनगढ़: रतनगढ़ के वार्ड 36 में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में मोहल्ले वासी पहुंचे पुलिस थाना
रतनगढ़ के वार्ड 36 में निजी मोबाईल कंपनी की और से लगाए जा रहे मोबाईल टावर के विरोध में निवर्तमान पार्षद राधेश्याम बबेरवाल के नेतृत्व में, रतनगढ पुलिस थाना पहुंचे। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि मोबाईल टावर से निकलने वाली रेडिएशन से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा।