बहराइच: मटेरा के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई,हादसे में बाइक सवार तीन युवक हुए घायल,एक की हालत गंभीर
मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरा के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसमें शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है।