परिहार: निक्की हत्याकांड में 16 नामजद समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव में 12 वर्षीय निक्की कुमारी की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका की मां उषा देवी के बयान पर 16 लोगों को नामजद एवं कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर एक घर में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। घटन