पूरनपुर: बन्दर बोझ, दो प्रदेशों को जोड़ने वाला मार्ग दलदल में तब्दील, पत्थरों से भरा ट्रक फंसा
पूरनपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बन्दर बोझ में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर कीचड़ और दलदल होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए बनाई जा रही ठोकर हेतु पत्थर लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में दलदल में फंस गया।