बीसलपुर: सुहेला गांव में सुबह खेत पर गए युवक को पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर पुलिस जांच में जुटी
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव सुहेला निवासी बागेश ने बताया कि आज रविवार सुबह खेत पर उनका छोटा भाई मनीष कुमार टहलने के लिए गया था। आरोप है। कि तभी पुरानी रंजिश के चलते एक साधु ने उसके नाजायज तमंचे से गोली मार दी। जो उसके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। और उन्होंने 112 पी आर बी पुलिस व मनीष के परिजनों को सूचना दी।