बीसलपुर: कोर्ट के आदेश पर करेली पुलिस ने एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित चार लोगो पर धोखाधड़ी करने का किया मुकदमा दर्ज
करेली थाने में भदेंगकंजा निवासी ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा। कि उसने एक्सिस बैंकं पीलीभीत से 2019 में ट्रैक्टर लोन पर लिया था। इसके बाद एक्सिस बैंक के कर्मचारी अंकित व जुबैर उसके घर आकर कई बार किस्त लेकर गए। 16 जून 2022 को दोनों कर्मचारी घर आए और बैंक ऋण चुकाने का समझौता किया। जिसके बाद 195000 में समझौता हुआ।