खंडवा नगर: कंजर मोहल्ला पहुंचे एसपी अगम जैन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ,अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर
खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र के कंजर मोहल्ला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना स्टाफ से क्षेत्र की संवेदनशीलता, आपराधिक गतिविधियों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।