कासगंज: सोरों में दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने मनाया वराह-लक्ष्मी विवाहोत्सव, हैदराबाद से आए 200 भक्तों ने किया कार्यक्रम
तीर्थ नगरी सोरों में भगवान वराह एवं माता लक्ष्मी का भव्य विवाहोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष धार्मिक आयोजन में दक्षिण भारत, हैदराबाद से आए लगभग 200 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विवाहोत्सव को आचार्य राधा मनोहर दास एवं अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत सम्पन्न कराया। जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली।