हरदोई: महिला के नामांतरण के प्रार्थना पत्र पर डीएम ने तत्काल जांच कर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का दिया आदेश
Hardoi, Hardoi | Jun 25, 2026 कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा के पास हरियावां विकास खण्ड क्षेत्र की निवासी महिला पूनम द्वारा नामांतरण के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। महिला द्वारा बताया गया कि उसके पति की लगभग छः माह पूर्व दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। डीएम ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि तत्काल जांच कर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराएं।