अररिया: बैरगाछी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक कार से 165 लीटर बीयर के साथ दरभंगा के 2 तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | Jul 3, 2026 राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अररिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैरगाछी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 327ई पर नाकेबंदी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी बियर बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक टोयोटा कार को जब्त करते हुए मौके से दो