गोरखपुर। शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मामले की पीड़िता और उसकी छोटी बहन के अपहरण का आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था और मना करने पर यह घटना हुई।रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बुधवार रात अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।