सबलगढ़: शहर अब भगवान भरोसे, शहर जनहित सत्याग्रह ने पकड़ा जनआंदोलन का रूप, निकाली प्रभात फेरी
सबलगढ़ नगर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ पिछले 17 दिनों से जारी जनहित सत्याग्रह रविवार को जनआंदोलन में बदलता नजर आया। नगर के विभिन्न वार्डों से निकली जन जागरण प्रभात फेरी राम मंदिर पहुंची, जहां पार्षदों और नागरिकों ने भगवान श्रीराम से नगर की व्यवस्था सुधारने की प्रार्थना की