बहोरीबंद: बांसन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटने से मकान नष्ट, गृहस्थी का सामान राख
कटनी जिले की तहसील बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसन मैं देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार गांव बांसन के निवासी राजा राम यादव के मकान में रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ देर के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया