नवगछिया: मृत पति के नाम पर बीमा पॉलिसी कराने के मामले में महिला गिरफ्तार
भागलपुर के रंगरा थाना क्षेत्र में बीमा जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुनैना देवी ने अपने मृत पति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्ष 2023 में बीमा पॉलिसी ली और बाद में क्लेम लेने का प्रयास किया। जबकि उसके पति की मौत वर्ष 2022 में ही हो चुकी थी। ICICI Prudential Life Insurance के कर्मी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है