बेगूसराय: नगर निगम के अंतर्गत बाढ़ पीड़ितों से मिले DM, हर संभव मदद का दिया भरोसा
नगर निगम अंतर्गत बाढ़ पीड़ित से मिलने के लिए डीएम तुषार सिंगला पहुंचे. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. डीएम ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही उन्हें हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ जिला प्रशासन खड़ी है.