बेगूसराय: गढ़हरा थाना पुलिस ने 4 साल के खोए बच्चे को किया बरामद, SP ने दी जानकारी
गढ़हरा थाना की पुलिस ने 04 वर्ष के खोए बच्चे को बरामद करते हुए परिजनों को सौप दिय्या है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि 08 अगस्त की देर रात सूचना मिली कि गढ़हरा थाना अंतर्गत 01 बच्चा ऋषि कुमार खो गया है.