बेगूसराय: साइबर थाना पुलिस ने ठगी के ₹52 हजार कराए वापस, एसपी ने दी जानकारी
साइबर थाना की पुलिस ने ठगी किये गए 52 हजार रुपये को वापस कराया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. एसपी ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती निवासी दीपक कुमार से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए ठगी की गई होल्ड रकम 52 हजार रुपये वादी को वापस कराया है.