बरेली: नाबालिग से शोषण का आरोप, 'लव जिहाद' एंगल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण का आरोप सामने आया है। परिजनों ने इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।