कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2024 झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 02 जुलाई को राज्य के सभी मनरेगा कर्मी संघ द्वारा वादा निभाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।