कांके: रांची के नामकुम इलाके में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2024 रांची के नामकुम इलाके में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के लिए यह पहल की गयी है।