भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चक्रधरपुर जिला इकाई द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज के समीप डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सालनी बैसाखीयार ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला।