राजकीय वीरबाला कालीबाई कन्या महाविद्यालय में बुधवार को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. पी.एल. कटारा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्राओं ने “नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत” टैगलाइन पर पोस्टर बनाए और नशा मुक्ति की शपथ ली।