चैनपुर: शाहपुर नई मोहल्ला: ₹5 के लिए दुकानदार पर फायरिंग, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में शुक्रवार को पांच रुपये के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल एक देशी कट्टा, एक खोखा और एक पिलेट बरामद किया गया। आरोपी शाहपुर नई मोहल्ला का ही निवासी है।