सिंघवारा: क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद, दो समुदायों में तनाव, गांव में पुलिस बल तैनात, तीन उपद्रवी हिरासत में
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अराई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद अब दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया है। घटना के बाद गांव में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, जिसे देखते हुए एहतियातन कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।