बिश्रामपुर: गुरहा कला पंचायत सचिवालय में पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण, 20 लाभार्थी मृत पाए गए
गुरहा कला ग्राम पंचायत सचिवालय में शनिवार की दोपहर तकरीबन दो बजे केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) किया गया। इस अंकेक्षण के दौरान कुल 161 लाभुकों की जांच की गई, जिसमें 20 लाभुक मृत पाए गए।