नीलोखेड़ी: हरियाणा की पहली नोट और सिक्का प्रदर्शनी का करनाल में आगाज
करनाल के अग्रवाल भवन में हरियाणा की पहली तीन दिवसीय नोट और सिक्कों की प्रदर्शनी शुरू हुई है। देशभर से करेंसी लवर और कलेक्टर इस प्रदर्शनी में पुरानी और दुर्लभ मुद्राओं को देखने और जानकारी हासिल करने पहुंचे हैं। प्रदर्शनी में इतिहास और संस्कृति से जुड़ी करेंसी प्रदर्शित की गई है।