रघुराजनगर नगरी: मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो खाई में पलटी, 7 वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल
मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपाटन नि