बिजनौर: बिजनौर निवासी महिला आरक्षी ने रामपुर जिले में तैनाती के दौरान थाना अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Bijnor, Bijnor | May 29, 2024 बिजनौर निवासी महिला आरक्षी आरजू ने एक वीडियो वायरल करते हुए सोशल मीडिया पर जिला रामपुर के थाना खजुरिया के थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला आरक्षी आरजू का आरोप है। कि उसकी स्कूटी को एक्सीडेंट करके तोड़ दिया गया। लेकिन थाना अध्यक्ष रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे हैं। उल्टा उसको सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं।