बिजनौर: मंडावर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | May 28, 2024 मंडावर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव कुंदनपुर निवासी गौरव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उसके पिता व भाई पर चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने फरार राहुल नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बाकी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है।