अररिया: 4.3 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक मुक्तिधाम का लोकार्पण होने के बाद भी बंद, नगर परिषद पर उठे सवाल
Araria, Araria | May 18, 2026 नगर परिषद अररिया एक बार फिर अपने कार्यशैली को लेकर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक मुक्तिधाम का भव्य उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन आम लोगों को अब तक इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।