उन्नाव: उन्नाव महिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, गेट पर घंटों तड़पती रही प्रसूता, वीडियो हुआ वायरल
Unnao, Unnao | Apr 19, 2026 महिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, गेट पर घंटों तड़पती रही प्रसूता वीडियो वायरलउन्नाव जनपद के जिला महिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला को कथित तौर पर बिना उपचार किए ही डॉक्टरों ने रेफर लेटर थमा दिया। इसके बाद एम्बुलेंस न मिलने के कारण महिला अस्पताल गेट पर ही घंटों दर्द से तड़पती रही।