कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला अभियुक्ता समेत 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 4 किलो 162 ग्राम गांजा किया बरामद
पनकी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पनकी पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 1 महिला अभियुक्ता समेत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार 4.15 बजे प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि मूकबीर की सटीक सूचना पर एक महिला अभियुक्ता समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 4 किलो 162 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद हुआ है।