कानपुर: नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक्स एयरफोर्स कर्मी ने खुद को मारी गोली, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज ने दी जानकारी
बुधवार 3 बजे सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज में बताया कि,हरेन्द्र कुमार पुत्र कामता सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी थाना नवाबगंज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस द्वारा प्रकरण में परिजन व आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि हरेन्द्र एक एक्स एयरफोर्स कर्मी थे और नई नौकरी की तलाश में काफी परेशान थे। मामले में जांच जारी है।