मुज़फ्फरनगर: कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, बेटी को अपनाने से इनकार पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, वीडियो हुआ वायरल
मुज़फ्फ़रनगर कचहरी गेट पर पारिवारिक समझौते के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दुधमुंही बेटी को अपनाने के विवाद में लड़की और लड़के पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे और धक्का-मुक्की हुई। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट तथा बेटी को अपनी संतान मानने से इनकार करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।