बेगूसराय: खोदाबंदपुर थाना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान, 1 अभियुक्त गिरफ्तार
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने फरार अपराधकर्मियों के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जघन्य कांडों में फरार अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया.