पीपलदा: इटावा क्षेत्र में तेज बारिश से हालात खराब रजोपा गांव में मकान गिरा बिजलीं का पोल गिरने से बिजलीं बन्द,प्रशासन अलर्ट
Pipalda, Kota | Sep 12, 2024 जिले के पीपल्दा तहसील के इटावा क्षेत्र में तेज हो रही बारिश से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आज सुबह से हो रही बारिश से रजोपा गांव में एक मकान ढह गया वही मकान के बाहर लगा बिजलीं का पोल गिरने से बिजलीं आपूर्ति ठप्प हो गयी।गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा नही हुआ। वही केशोपुरा गांव में बरसात का पानी कई घरों में घुस गया।