पीपलदा: अयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी भरा होने से मरीज हो रहे परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे समस्या पर ध्यान
Pipalda, Kota | Sep 11, 2024 जिले के अयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरसात के चलते पूरे अस्पताल में पानी भरा होने के कारण यहाँ पर मरीज तो परेशान हो ही रहे है साथ ही यह कार्यरत कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।अयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दर्जनो गांवों के लोग इलाज करवाने प्रतिदिन आते है परंतु पूरा भवन टपकने के चलते यहाँ पानी भरा है।